Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरBadlapur News : श्रीबजरंग इंटर कॉलेज के बच्चों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में...

Badlapur News : श्रीबजरंग इंटर कॉलेज के बच्चों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में मारी बाजी

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार में स्थित श्रीबजरंग इण्टर कॉलेज के चार बच्चों ने जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रांगण में चारों बच्चों भूमिका दुबे, अंशिका सिंह, शिक्षा पांडे तथा अश्वनी उपाध्यायका विद्यालय परिवार की तरफ से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक मयाशंकर तिवारी, शशि भूषण तिवारी, राजेश मिश्रा, संजय तिवारी, रामसागर सिंह, हृदय प्रकाश तिवारी, रमाशंकर शुक्ल, अजीत सिंह, अशोक तिवारी, संजय चतुर्वेदी, प्रदीप सिंह, स्वतंत्र कुमार शुक्ल, शेर बहादुर मौर्य, अनिल उपाध्याय, संतोष तिवारी, प्रज्ञा मिश्रा, दीपिका पांडे, राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कॉलेज के प्रबंधक अनिल सिंह ने विजेता बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए प्रिंसिपल और शिक्षकों को बधाई दी है।