Jaunpur Dhara
About the author
मत्स्य संपदा योजना : 97 आवेदनों को जिला समिति की मंजूरी
मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जौनपुर में 97 पात्र आवेदनों को जिला स्तरीय समिति ने मंजूरी दी। योजना का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन बढ़ाना, रोजगार सृजित करना और मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि करना है।
मासूम बच्ची हत्याकांड: सांसद प्रिया सरोज ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
जौनपुर के मासूम बच्ची हत्याकांड में सांसद प्रिया सरोज ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, पॉक्सो अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई और शीघ्र न्याय की मांग की।
यूपीटीईटी परीक्षा केंद्र निरीक्षण: डीएम ने नकलविहीन परीक्षा के दिए सख्त निर्देश
यूपीटीईटी परीक्षा केंद्र निरीक्षण के दौरान जौनपुर के जिलाधिकारी ने टीडी लॉ कॉलेज और टीडी कॉलेज में सुरक्षा, सीसीटीवी और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए।
सीएमओ ने सीएचसी सतहरिया का किया निरीक्षण, घायल का स्वयं किया उपचार
जौनपुर के सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने सीएचसी सतहरिया का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल मरीज का स्वयं प्राथमिक उपचार किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
यूपीटीईटी 2026 : 23 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, 9,584 अभ्यर्थी शामिल
यूपीटीईटी-2026 का तीन दिवसीय आयोजन जौनपुर में शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न हुआ। अंतिम दिन 23 परीक्षा केंद्रों पर 9,584 अभ्यर्थियों ने प्राथमिक स्तर की परीक्षा दी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जूते-मोजे, बेल्ट और घड़ी तक उतरवाकर प्रवेश दिया गया।
जौनपुर पुलिस ने लौटाए 151 गुम मोबाइल, 32 लाख रुपये की संपत्ति स्वामियों को सौंपी
जौनपुर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की सहायता से 151 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 32 लाख रुपये है। अब तक 1,791 मोबाइल रिकवर कर 3.60 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वापस की जा चुकी है।
सीएचसी बक्सा में खुले में मिला बायोमेडिकल कचरा, संक्रमित सूइयों से संक्रमण का खतरा
जौनपुर के सीएचसी बक्सा-नौपेड़वा में खुले में बायोमेडिकल कचरा, संक्रमित सूइयां और मेडिकल अपशिष्ट मिलने से संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
आईजीआरएस शिकायतों पर डीएम सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
जौनपुर में आईजीआरएस समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा नकारात्मक फीडबैक से बचने के निर्देश दिए।
जौनपुर में 113 स्कूल बसें अनफिट, 244 बिना परमिट; डीएम ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
जौनपुर में 113 स्कूल बसें अनफिट और 244 बिना वैध परमिट संचालित मिलने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम सैमुअल पॉल एन. ने तीन दिन के भीतर सभी दस्तावेज दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जौनपुर में दो दिनों की झमाझम बारिश से बदला मौसम, लुढ़का पारा, किसानों के खिले चेहरे
जौनपुर में दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। तापमान में गिरावट के साथ किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी है, जबकि सुहावने मौसम से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी रौनक लौट आई है।
जौनपुर कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा, राममंदिर चंदा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग
राममंदिर चंदा और चढ़ावा मामले को लेकर जौनपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। कांग्रेस नेताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए केरारवीर मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

