Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
HomeमनोरंजनArhaan के जन्मदिन पर Arbaaz पत्नी Shura and Malaika ने लुटाया प्यार

Arhaan के जन्मदिन पर Arbaaz पत्नी Shura and Malaika ने लुटाया प्यार

अरबाज खान व मलाइका अरोरा के बेटे अरहान खान के जन्मदिन पर अरबाज खान, शूरा खान और मलाइका अरोड़ा ने उनको खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इस खास मौके पर खान परिवार ने अरहान खान का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। पूरा परिवार अरहान खान के साथ पार्टी करता नजर आया।

इसके अलावा अरबाज खान, शूरा खान और मलाइका अरोड़ा ने भी अरहान पर प्यार लुटाने में कमी नहीं रखी है। अरबाज खान, शूरा खान और मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अरहान खान के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की हैं। मलाइका अरोड़ा ने अरहान खान की कुछ बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा अपने बेटे पर जान छिड़कती नजर आ रही हैं। अरबाज खान ने अरहान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, तस्वीरों में अरहान खान पूरे खान परिवार के साथ केक कट करते नजर आ रहे हैं। अरहान खान की सौतेली मां शूरा खान ने भी उनके लिए एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। शेयर की गई इस वीडियो में अरहान खान गिटार बजाते नजर आ रहे हैं।