Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरAccident in Jaunpur : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की...

Accident in Jaunpur : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी एक 29वर्षीय युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गयी। वह अपने शादी की सालगिरह मनाने वाराणसी स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी सूरज मौर्य पुत्र महेंद्र मौर्य की शादी की सालगिरह मनाने व्ाâे लिए शिवपुर (वाराणसी) जा रहा था। वह शिवपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय प्लेटफार्म पर गाड़ी की चपेट आ गया। जिससे उसका दोनों पैर कट गया। उपचार के लिए रेलवे पुलिस उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गयी, साथ ही उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी। सूचना पाकर परिजन ट्रामा सेंटर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रात को जब सूरज को होश आया तो उसने अपना कटा पैर देखा,उसके बाद उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गयी। ज्ञात हो दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा पुत्र था। पुणे महाराष्ट्र में पत्नी के साथ रहकर कार पार्लर में काम करता था। ज्ञात हो सूरज कुमार सात नवम्बर को पत्नी के साथ बहन की शादी में शामिल होने आया था। शादी के बाद पत्नी 11नवंबर को मायके चली गई थी। 20नवंबर को शादी की सालगिरह थी। सूरज सालगिरह मनाने ससुराल जा रहा था। वहां उसे पत्नी के साथ सालगिरह मनाना था। लेकिन सालगिरह की जगह सूरज असमय काल के गाल में समा गया।