Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरPurvanchal University : पीयू में 3 पालियों में होगा विषम सेमेस्टर की...

Purvanchal University : पीयू में 3 पालियों में होगा विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं

जौनपुर धारा, जौनपुर। ठंड और सत्र की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली है। गुरुवार को आयोजित बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह ने कॉलेज प्राचार्यों और संचालकों को परीक्षा शेड्यूल की जानकारी दी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षाएं 3 दिसंबर से शुरू होकर 1जनवरी तक चलेंगी। गाजीपुर और जौनपुर के 573 महाविद्यालयों में संबद्ध बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी, एमकॉम की परीक्षाएं निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस बार समय सारिणी बनाते समय विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का भी ध्यान रखा गया है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पहले योजना थी कि परीक्षाएं दिसंबर में समाप्त कर ली जाएं, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते इसे 1जनवरी तक बढ़ा दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है। ठंड को देखते हुए केंद्रों पर पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। छात्रों की सुविधा और परीक्षाओं की सुचिता को प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रथम पाली: सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक

द्वितीय पाली: सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक तृतीय पाली: दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक