Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशमहंगा होगा ट्रेनों में नाश्ता-भोजन, Irctc तैयार कर रहा नई दरों की...

महंगा होगा ट्रेनों में नाश्ता-भोजन, Irctc तैयार कर रहा नई दरों की सूची

ट्रेनों में नाश्ता-भोजन के लिए अब ज्यादा रुपये देने होंगे। आईआरसीटीसी नई दरों की सूची तैयार कर रहा है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति के बाद इसे लागू किया जाएगा।

नई सूची में स्थानीय और ब्रांडेंड कंपनियों के खाद्य पदार्थों को भी शामिल किया जाएगा। यात्रियों को शूगर फ्री और व्रत में खाने के सामान भी मिलेंगे। गोरखपुर और लखनऊ मंडल में दिल्ली की ही रेट लिस्ट लागू होगी।

नया मेन्यू तैयार करने में आईआरसीटीसी को रेलवे प्रशासन भी दिशा-निर्देश दे रहा है। मौसमी फल और बच्चों के लिए दूध व अन्य प्रोटीनयुक्त सामग्री शामिल करने के लिए कहा गया है।

एक्सप्रेस ट्रेनों में होटल व रेस्टोरेंट के अनुरूप मेन्यू रहेगा। इस बात का विशेष ध्यान रख जाएगा कि गुणवत्ता को लेकर शिकायतें कम आएं। घटिया ब्रांडों के खाद्य पदार्थों को बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नई कीमतों को लागू करने के पहले रेल प्रशासन इसे सार्वजनिक करेगा, जिससे यात्रियों को जानकारी हो सके

ट्रेनों में नाश्ता-भोजन के लिए अब ज्यादा रुपये देने होंगे। आईआरसीटीसी नई दरों की सूची तैयार कर रहा है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति के बाद इसे लागू किया जाएगा।

नई सूची में स्थानीय और ब्रांडेंड कंपनियों के खाद्य पदार्थों को भी शामिल किया जाएगा। यात्रियों को शूगर फ्री और व्रत में खाने के सामान भी मिलेंगे। गोरखपुर और लखनऊ मंडल में दिल्ली की ही रेट लिस्ट लागू होगी। नया मेन्यू तैयार करने में आईआरसीटीसी को रेलवे प्रशासन भी दिशा-निर्देश दे रहा है। मौसमी फल और बच्चों के लिए दूध व अन्य प्रोटीनयुक्त सामग्री शामिल करने के लिए कहा गया है। एक्सप्रेस ट्रेनों में होटल व रेस्टोरेंट के अनुरूप मेन्यू रहेगा। इस बात का विशेष ध्यान रख जाएगा कि गुणवत्ता को लेकर शिकायतें कम आएं। घटिया ब्रांडों के खाद्य पदार्थों को बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नई कीमतों को लागू करने के पहले रेल प्रशासन इसे सार्वजनिक करेगा, जिससे यात्रियों को जानकारी हो सके।