Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेश80 विद्यार्थियों की जिंदगी में फैलेगा शिक्षा का उजियारा

80 विद्यार्थियों की जिंदगी में फैलेगा शिक्षा का उजियारा

कोरोना महामारी की वजह से जिन विद्यार्थियों के सिर से माता का साया उठ गया है या उनके माता और पिता में कोई एक नहीं है। उन्हें सरकार की ओर से अब लैपटॉप भी प्रदान किया जाएगा।

पहले चरण में कक्षा नौ और उससे ऊपर की कक्षाओं में पढ़ने वाले 80 विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। अभ्यर्थी का कक्षा नौ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सरकार के निर्देश पर जिला प्रोबेशन विभाग ने लाभार्थियों के सत्यापन का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

शासन की पहल से लैपटॉप के वितरण से विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा का उजाला फैलाने में मदद मिलेगी। वे ऑनलाइन कक्षाओं के साथ तकनीकी शिक्षा को ग्रहण करने में निपुण बन सकेंगे। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरुआत जून 2021 में हुई है।

सरकार विद्यालय जाने योग्य सभी बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करवा रही है। इनमें से जिले के अंदर कोरोना से माता-पिता या दोनों में से कोई एक को गंवाने वाले 563 विद्यार्थियों को चार हजार रुपये प्रतिमाह की दर से प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा।

सितंबर की धनराशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जा चुकी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक सुरक्षा सेक्टर की कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण के दौरान निर्देश दिया था कि कोरोना महामारी में अपने अभिभावकों को खो चुके निराश्रित विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप दिया जाए।