Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर73 पौधे लगाकर प्रधानमंत्री का मनाया जन्मोत्सव

73 पौधे लगाकर प्रधानमंत्री का मनाया जन्मोत्सव

जौनपुर धारा, खेतासराय। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 73वर्ष की आयु पूर्ण होने पर उनके जन्मोत्सव पर सोंधी ब्लाक में बुधवार को 73 पौधे लगाए गए।

प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रमुख प्रतिनिधि सिंह ने शाहगंज ब्लाक के सोंधी कार्यालय का कायाकल्प कर एक नई मिसाल पेश किया है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए उन्होंने बीडीओ जितेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव और ब्लाक कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर पौधरोपण करने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से आज तक ब्लाक परिसर में फलदार और छायादार 73 पौधे लगाए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे डा.अवनीश सिंह, प्रधान अशोक सिंह, हरिप्रकाश सिंह उद्योगपति महाराष्ट्र, हरिश्याम वर्मा, सतीश राजभर, अजीजुर्रहमान पम्मू, सर्वेश सिंह, मन्नू नेता, जेई विमलेश कुमार, विजय काश्यफ ग्राम प्रधान मो.अफ़जल आदि मौजूद रहे।