Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुर705 बच्चों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा...

705 बच्चों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा…

  • 123 बच्चों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खण्ड अंतर्गत पांच विद्यालयों के हाईस्कूल व इंटर के 123 बच्चों ने  हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा छोड़ दी। किसान इंटर कालेज इटैली गजना में हाई स्कूल में 277 छात्र पंजीकृत हैं जिसमें 20 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी वहीं इंटर में 294 पंजीकृत है जिसमें 12 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं सीताराम इंटर कालेज हनुवाडीह में हाई स्कूल में 148 में 3 व इंटर में 316 में 14 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी क्रम में जयराम इंटर कालेज मुर्तजाबाद में हाई स्कूल के 214 में 23, इंटर में 181 में 5 बच्चों ने परीक्षा नहीं दी। गोवर्धन इंटर कालेज में हाईस्कूल के पंजीकृत 202 में 10 तथा इंटर के 170 में 15 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी। इसी प्रकार सुखराम मेमोरियल बालिका इंटर कालेज बगथरी के हाई स्कूल के 292 में 15 व इंटर के 340 में 6 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी।

  • हाईस्कूल में 266 तो इंटर में 251 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज रेहारी में हाईस्कूल के 577 में 72, इंटर के 527 में 62, श्री गणेश राय इंटर कॉलेज डोभी के हाईस्कूल के 597 में 94, इंटर के 584 में 96, राष्ट्रीय विद्या मंदिर चंदवक में हाई स्कूल के 597 में 54, इंटर के 604 में 75 व इंटर कॉलेज मढ़ी में हाई स्कूल के 429 में 35 तो इंटर के 301 परीक्षार्थियों में से 6 ने, मथुरा सिंह इंटर कॉलेज कोइलारी हाईस्कूल में 400 में 11 व इंटर में 364 में 12 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी दी।

  • दोनों पालियों में 65 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

जौनपुर धारा, पवांरा। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार से प्रारम्भ हो चुकी है। गुरुवार को हुई परीक्षा में होरिलराव इण्टरमीडिएट कॉलेज कुंवरपुर में सुबह हाईस्कूल की हिन्दी विषय की परीक्षा में कुल 436 परीक्षार्थियों में से 12 अनुपस्थित रहे और दूसरी पाली में इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 501 परीक्षार्थियों में से 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं अशर्फी देवी बालिका इण्टरमीडिएट कॉलेज पवांरा में सुबह हाईस्कूल हिन्दी की परीक्षा में 249 परीक्षार्थियों में से 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और दूसरी पाली की इण्टरमीडिएट की हिन्दी विषय की परीक्षा में 126 में से 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों विद्यालयों में से कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया। थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया व एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया और सख्त हिदायत दिया कि जिस केन्द्र पर नकल हुई तो सम्बन्धित के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।