Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरकरेंट की चपेट में आकर युवक की मौत

करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत

जौनपुर धारा, खुटहन। सलेमपुर गांव में गुरुवार को अपने खेत की सिंचाई कर रहा युवक बगल खेत की सुरक्षा हेतु घेरे गये झटका मशीन के करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजन उपचार हेतु सीएससी ले गए जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।  गांव निवासी 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र फुर्दिल अपनी गेहूं के फसल की सिंचाई कर रहा था। उसके बगल गांव के सुनील यादव का खेत है जिसकी सुरक्षा हेतु वह चारों तरफ बांस बल्ली के सहारे नंगा तार घेरकर झटका मशीन से करेंट प्रवाहित किए हुए हैं। अभिषेक सिंचाई करते समय असंतुलित होकर तार पर गिर गया। अगल बगल खेत में काम कर रहे कुछ किसानों की नजर जब उस पर पड़ी तो वे शोर करने लगे। आपूर्ति बंद कर उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।