10 लाख 75 हजार लगाया गया जुर्मानाजौनपुर धारा,जौनपुर। बिना लाइसेंस, बिना कागज के शहर के विभिन्न रूट पर चल रहे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ रविवार को अभियान चलाया गया। पिछले एक सप्ताह से चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत इस अभियान में 602 ई-रिक्शा चालकों का चालान किया गया। इस पूरे अभियान में 10लाख 75हजार जुर्माना लगाया गया। बिना लाइसेंस, बिना कागज वाले 47 ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ के निर्देशन में प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्र, चार टीएसआई प्रेमशंकर सिंह, धीरेंद्रनाथ सिंह, सुनील तिवारी, विजय कुमार के साथ हमराह के रूप में दिलीप ठाकुर, ज्ञानेंद्र कुमार, सत्यानंद तिवारी इस पूरे अभियान में लगे रहे। शहर के जेसीज चौराहा, ओलन्दगंज, कोतवाली चौराहा और रोडवेज डिपो परिसर के पास आज 602 ई रिक्शा चालकों का चालान करते हुए 47 ई-रिक्शा को चीज कर दिया गया। इसी दौरान बिना हेलमेट, कागज के शहर में फर्राटे भर रहे दुपहिया बाइक और स्कूटी सवार को आज पुलिस अधिकारियों ने रोक कर जागरूक किया।
― Advertisement ―
602 ई रिक्शा चालकों का चालान, 47 सीज

Previous article

