Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुररेलवे लाइन के पास मिला अधेड़ का शव

रेलवे लाइन के पास मिला अधेड़ का शव

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिले के मड़ियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर शिवाला के पास रेलवे लाइन से हटकर एक अज्ञात अधेड़ की गंभीर चोट से रक्तरंजित शव रविवार की सुबह मिलने से वहां भारी भीड़ एकत्र हो गयी स्टेशन मास्टर एवं आरपीएफ की सूचना पर पहुंची मडियाहूँ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मड़ियाहूँ स्टेशन पर तैनात प्वाइंट मैन आलोक कुमार पांडेय की माना जाए तो 27/14 किलोमीटर के पास एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गहरी चोटों की निशान के साथ महमदपुर गांव स्थित शिवाला के सामने रेलवे पटरी से थोड़ी दूर खेत में पड़ा हुआ देखा गया। जिसकी सूचना प्वाइंट मैंन ने आरपीएफ पुलिस के जरिए सुबह पुलिस को दिया गया। आशंका व्यक्त किया गया कि बांद्रा एक्सप्रेस से व्यक्ति की टक्कर लगने से मौत हो गई और वह दूर जा गिरा है। सूचना के बाद मड़ियाहूँ कोतवाली के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने अपने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर 50वर्षीय व्यक्ति की काफी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव के फोटो की बात करें तो व्यक्ति काले रंग की अण्डरवियर जो नीचे खिसका हुआ है। इसके साथ ही नीले रंग की जींस पैंट जो पूरी तरह नीचे खिसका हुआ पैर में फंसा है और नीले रंग का टी शर्ट पहना हुआ है। हाथ एवं सिर मुंह पर गहरा चोट का निशान है। उसका रेलवे लाइन से हटकर खेत में घास के बीच में शव पड़ा हुआ है। फिलहाल रेलवे प्रशासन उसको व्यक्ति की शव को बांद्रा एक्सप्रेस से दुर्घटना होना प्रथम दृष्यता मान रही है, लेकिन शव की स्थिति को देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने व्यक्ति को दुर्घटना का रूप देने के लिए रेलवे लाइन के पास फेंक दिया है। फिलहाल यह पुलिस की जांच की दायरे में आ चुकी है दुर्घटना है अथवा अन्य कोई घटना है। अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा शुरू है।