Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeदेश56 करोड़ रुपये बोनम मे खर्च करेगी दिल्ली सरकार

56 करोड़ रुपये बोनम मे खर्च करेगी दिल्ली सरकार

  • सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बंपर उपहार
  • केजरीवाल सरकार खर्च करेगी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समूह ‘बी’ गैर राजपत्रित, समूह ‘सी’ के कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले 7,000 रुपये बोनस की घोषणा की। दिल्ली सरकार ने 80,000 कर्मचारियों को बोनस उपलब्ध कराने के लिए 56 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सरकार के सभी समूह ‘बी’ गैर राजपत्रित एवं समूह ‘सी’ के कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले 7,000 रुपये के बोनस की घोषणा की। केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली सरकार ने समूह ‘बी’ और समूह ‘सी’ के 80,000 कर्मचारियों को बोनस उपलब्ध कराने के लिए 56 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा अपने कर्मचारियों का जीवन बेहतर बनाने की कोशिश की है और भविष्य में भी वह ऐसे प्रयासों को जारी रखेगी।