― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर54 छात्राओं को नि:शुल्क ड्रेस व पाठ्य सामग्री वितरित

54 छात्राओं को नि:शुल्क ड्रेस व पाठ्य सामग्री वितरित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के बेलवार बाजार में स्थित मां विंध्यवासिनी कंप्यूटर सेंटर में चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में अध्ययनरत 54 छात्राओं को ग्रामीण उत्थान समिति संस्था की तरफ से जिला कार्यक्रम नोडल अधिकारी जौनपुर कौशल विकास की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 54 छात्राओं को निशुल्क ड्रेस, बुक वितरित  किया गया। कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर गनेश विश्वकर्मा एवं सब डायरेक्टर राजेश कुमार विश्वकर्मा की देखरेख में प्रशिक्षण कार्य कराया जा रहा है। कौशल विकास मिशन के प्रबंधक सुरेश चंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि गांवों में आज भी पैसे के अभाव में बेटियां नहीं पढ़ पा रही हैं। इस कौशल विकास मिशन के तहत अब गांव की बेटियां अशिक्षित नहीं रहेंगी, उन्हें प्रशिक्षण देकर रोजगार देने का कार्य सरकार कर रही है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से अब बेटियो को रोजगार आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण की अवधि 7 माह की है, जिसमें 720 घंटे छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है। तत्पश्चात एग्जाम के बाद उत्तर प्रदेश सरकार कौशल विकास के अंतर्गत उनको महत्वपूर्ण रोजगार उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर प्रशिक्षण दे रही शांति देवी, बंदना यादव सहित छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।

Share Now...