― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर5100 दीपों से जगमगाया दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर

5100 दीपों से जगमगाया दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर

  • देव दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों को किया सम्मानित

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। देव दीपावली पर नगर का दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सोमवार को 5100दीपों के जगमगाते लौ से अनुपम छटा देखने को मिला। रंगोली बनाने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। बताते चलें कि बहोरीकपुर बेलवार रोड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर देव दीपावली धूमधाम से मनाया गया और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा अजय शंकर दुबे व पालिकाध्यक्ष ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान उमा जायसवाल, अश्वनी त्रिपाठी व भूमिका गुप्ता को प्रशस्ति पत्र, हनुमान जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। वहीं अतरिक्त पुरस्कार बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए दिया गया। इससे पूर्व हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना और आरती पुजारी दुर्गेश तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान अजय शंकर दुबे, कपिलमुनि गुप्ता ने हनुमान जी का दर्शन कर आशिर्वाद प्राप्त किया और बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। आशुतोष त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथियों को प्रतिमा भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। इसी क्रम में राम जानकी मंदिर, मां काली चौरा माता मंदिर गुड़हाई, शिव मंदिर पुरानी सब्जी मंडी, मां काली मंदिर साहबगंज, गायत्री शक्तिपीठ सहित अन्य मंदिरों में देव दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर दुर्गेश तिवारी, मनोज कुमार त्रिपाठी, फलाहारी बाबा, अनुराग उमरवैश्य, अयोध्या तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, मोहन माली, ओमप्रकाश पुष्पकर, अमित जायसवाल, कृष्णा ऊमरवेश्य, कुलदीप गुप्ता, राजीव जायसवाल, नमन जायसवाल, सोम ऊमरवेश्य, मयंक पुष्पकर, प्रियांशु सरोज एवं समस्त मंदिर परिवार सहित नगरवासी मौजूद रहे।

Share Now...