Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलड़कियों में ब्लू हाउस की टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता में मारी बाजी

लड़कियों में ब्लू हाउस की टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता में मारी बाजी

  • तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। एमबी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। कक्षा एक से लेकर 10तक के बच्चों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। खेलकूद प्रतियोगिता के आखिरी दिन बच्चों ने 200 व 400 मीटर रेस, कबड्डी, रास्सा कसी, लंबी कूद, खो-खो व वॉटर फिलिंग में चार हाउस, जिसमें रेड, ग्रीन, येलो व ब्लू हाउस ने हिस्सा लिया। 200मीटर लंबी दौड़ प्रतियोगिता में रेड हाउस व ब्लू हाउस प्रथम रहा। कबड्डी प्रतियोगिता लड़कों में ब्लू हाउस व रेड हाउस के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें 8 पॉइंट से रेड हाउस तथा लड़कियों में 5 पॉइंट से ब्लू हाउस प्रथम रहा। स्लो साइकिल में ग्रीन हाउस प्रथम व ब्लू हाउस द्वितीय स्थान रहा। लंबी कूद प्रतियोगिता में रेड हाउस प्रथम व ग्रीन हाउस द्वितीय स्थान रहा। रस्साकशी लड़कों में रेड हाउस प्रथम व ग्रीनहाउस द्वितीय तथा लड़कियों में ब्लू हाउस प्रथम व रेड द्वितीय स्थान रहा। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने उत्कृष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में विमलेश पाल, प्रिया पाल, आयुषी, रिया, अनु, हिमांशु, निष्ठा, तनु, अवनीश, जयपाल, प्राची व खुशी को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें। खेल प्रतियोगिता से बच्चों में मानसिक तनाव दूर होता है। प्रबंधक भोलानाथ पाल ने सभी खेलों में ब्लू हाउस प्रथम व रेड हाउस द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया। प्रधानाचार्य पीटर सभा नायक ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर सपना सिंह, पूजा, अनु, चांदनी शुक्ला, राम आसरे, सुमन, रोशनी, विजय गुप्ता, अजय व होरीलाल आदि लोग मौजूद रहे।