बॉलीवुड में अक्सर ये दावा किया जाता है कि अदाकाराओं को एक्टर से कम पैसे मिलते हैं। बॉलीवुड की हसीनाएं जमकर मेहनत करती हैं, बावजूद इसके उनको फीस कम दी जाती है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की एक हसीना ऐसी भी है जो कि शादी के बाद भी पैसे छापने की मशीन कहलाती है। ये हसीना 50सेकेंड के करीब 5करोड़ रुपए वसूल चुकी है। पैसे के मामले में ये हसीना शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों को कड़ी टक्कर देती है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इस हसीना के बारे में बताने वाले हैं। ये अदाकारा कोई और नहीं बल्कि नयनतारा हैं। नयनतारा ने बीते कई सालों से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं। नयनतारा अपने करियर में करीब 75 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। नयनतारा को अब लोग बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड अदाकारा भी बताते हैं। मलयालम ने 2023 में शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म ने सभी भाषाओं में करीब 640.25करोड़ की कमाई की थी। जवान ने वर्ल्डवाइड करीब 11 सौ करोड़ रुपए जमा किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक नयनतारा ने टाटा स्काई के 50सेकंड के एड के लिए करीब 5करोड़ रुपए की फीस वसूली थी। ये एड तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ सहित 4 भाषाओं शूट किया गया था। इस एड को बनाने में करीब 2 दिन का समय लगा था। असल जिंदगी में भी नयनतारा बेहद आलीशान जिंदगी जीती है। नयनतारा हर फिल्म में काम करने के करीब 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो नयनतारा की कुल नेट वर्थ 200 करोड़ रुपए के करीब है।
― Advertisement ―
50 सेकेंड के 5 करोड़ वसूलती है नयनतारा

Previous article


