Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशबनारस45 दिन में रोडवेज में हुई सालभर की कमाई

45 दिन में रोडवेज में हुई सालभर की कमाई

  • वाराणसी परिक्षेत्र से 29 लाख यात्रियों ने किया सफर

जौनपुर धारा,वाराणसी। रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र की बसों से पिछले एक साल में जितने यात्रियों ने सफर नहीं किया था, उतना सिर्फ महाकुंभ के 45दिनों में किया। महाकुंभ में 29.02लाख यात्रियों ने वाराणसी परिक्षेत्र से सफर किया। 38 करोड़ 76लाख की रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र को आमदनी हुई। इसमें ग्रामीण डिपो ने सबसे अधिक बाजी मारी है। यानी एक साल में जितनी कमाई होती है उससे ज्यादा 45 दिन में हो गई।

रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि वर्ष 2024 की वार्षिक आमदनी 30 करोड़ 76 लाख 22 हजार रुपये थी। इस महाकुंभ के 45 दिनों में ही 38 करोड़ 76 लाख रुपये की आमदनी हो गई। वर्ष 2024 में 24 लाख 42 हजार यात्रियों ने सफर किया था, इस महाकुंभ में 29लाख दो हजार यात्रियों ने सफर किया। सबसे अधिक वाराणसी ग्रामीण डिपो से 5.50 लाख यात्रियों ने सफर किया और इनकम भी 7.41 करोड़ रुपये की हुई। कैंट डिपो से 3.23 लाख यात्री और 5.13 करोड़ की आय हुई। काशी डिपो से 3.40 लाख यात्री और 5.81 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। इसके साथ ही चंदौली डिपो की आय 2.45करोड़ और 1.86 लाख यात्रियों ने आवाजाही की। गाजीपुर डिपो से 3.14लाख यात्रियों ने आवाजाही की और 4.55करोड़ की आय हुई। जौनपुर की आय 5.63करोड़ और 5.33लाख यात्रियों ने आवाजाही की। सोनभद्र डिपो से 3.41 लाख यात्रियों की आवाजाही और 4.37 करोड़ की आय हुई। विंध्यनगर डिपो की आय 3.39 करोड़ और 2.15 लाख यात्रियों ने सफर किया।