― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर45वीं वार्षिक जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

45वीं वार्षिक जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। 45वीं वार्षिक जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन 18 नवम्बर को विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व सदस्य नियम समिति विधानसभा द्वारा बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान में किया गया। दो दिवसीय जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा का स्वागत बच्चों ने स्वागत गीत एवं पीटी परेड से किया। दो दिवसीय जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में तहसील मडियाहूं प्रथम स्थान, शाहगंज द्वितीय स्थान एवं सदर तहसील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिता-50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान शिवा सिंह, प्राथमिक विद्यालय कठवतिया रामपुर ने एवं द्वितीय स्थान शिवांश सिंह, प्राथमिक विद्यालय सरसरा महाराजगंज 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान धीरज प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर सदर एवं द्वितीय स्थान शिवा सिंह, प्राथमिक विद्यालय कठवतिया रामपुर, बदलापुर तहसील 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान अंकित जायसवाल प्राथमिक विद्यालय मेंहदीगंज, मडियाहूं एवं द्वितीय स्थान आदित्य अब्राहम प्राथमिक विद्यालय खुटहना, जलालपुर 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान अंकित जायसवाल प्राथमिक विद्यालय मेंहदीगंज, मडियाहूं एवं द्वितीय स्थान आदर्श यादव प्राथमिक विद्यालय तियरा, बदलापुर 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रजनी यादव कंपोजिट विद्यालय लपरी, शाहगंज द्वितीय स्थान वर्षा यादव प्राथमिक विद्यालय मल्लूपुर, महाराजगंज 100 दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान काजल पाल प्राथमिक विद्यालय पचवल, रामपुर द्वितीय स्थान वर्षा यादव प्राथमिक विद्यालय मल्लूपुर, महाराजगंज 200मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान वर्षा यादव प्राथमिक विद्यालय मल्लूपुर, महाराजगंज द्वितीय स्थान जैनब शेख प्राथमिक विद्यालय पसेवा बारी, केराकत तहसील 400मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान गरिमा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, जलालपुर द्वितीय स्थान मधु प्राथमिक सरोखनपुर, बदलापुर लम्बी कूद बालक प्राथमिक स्तर प्रथम स्थान धीरज, सदर तहसील एवं द्वितीय स्थान जैद शाहगंज तहसील लम्बी कूद बालिका प्राथमिक स्तर प्रथम स्थान काजल, रामपुर एवं द्वितीय स्थान करीना राजभर सदर तहसील कबड्डी बालक प्राथमिक स्तर प्रथम स्थान मडियाहू एवं द्वितीय स्थान केराकत तहसील कबड्डी बालिका प्राथमिक स्तर प्रथम स्थान मडियाहू एवं द्वितीय स्थान शाहगंज तहसील खो-खो बालक प्राथमिक स्तर प्रथम स्थान मडियाहू एवं द्वितीय स्थान शाहगंज तहसील खो-खो बालिका प्राथमिक स्तर प्रथम स्थान मडियाहूँ एवं द्वितीय स्थान बदलापुर तहसील कुश्ती 25 से 30 किलोग्राम बालक वर्ग प्रथम स्थान इंदल प्राथमिक विद्यालय कोटिया सुइथाकला द्वितीय स्थान सुशांत प्राथमिक विद्यालय धर्मापुर सदर तहसील कुश्ती 30 से 35 किलोग्राम वर्ग बालक लवकुश प्राथमिक विद्यालय धर्मापुर सदर तहसील सूरज प्राथमिक विद्यालय कोटिया सुइथाकला कुश्ती बालिका वर्ग 25 से 30 किलोग्राम वर्ग पूजा प्राथमिक विद्यालय कोटिया सुइथाकला प्रतीक्षा प्राथमिक विद्यालय उत्तरगांवा धर्मापुर सदर द्वितीय स्थान कुश्ती बालिका 30-35 किलोग्राम यश्मी प्राथमिक विद्यालय कोटिया सुइथाकला रीमा प्राथमिक विद्यालय उत्तरगांवा धर्मापुर सदर जिमनास्टिक में प्राथमिक विद्यालय मारकपुर महाराजगंज उच्च प्राथमिक स्तर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान राहुल गौतम उच्च प्राथमिक विद्यालय इलिमपुर सदर एवं द्वितीय स्थान शिवम यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर, खुटहन 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान रिजवान उच्च प्राथमिक विद्यालय डेहरी, सुइथाकला एवं द्वितीय स्थान शिवम उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर, खुटहन 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान अनिकेत उच्च प्राथमिक विद्यालय कोहड़ा, सुइथाकला एवं द्वितीय स्थान अजय यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय गुतवन, रामनगर 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान अनिकेत उच्च प्राथमिक विद्यालय कोहड़ा, सुइथाकला एवं द्वितीय स्थान अजय यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय गुतवन, रामनगर 100 दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अंशिका यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय सेहमलपुर, सिरकोनी द्वितीय स्थान चंचल यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय बनीडीह, रामपुर 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अल्पा यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय घूरहुपुर, केराकत द्वितीय स्थान प्रियांशु उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़ेला, शाहगंज 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अंशिका यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय सेहमलपुर, सिरकोनी द्वितीय स्थान बिन्दु पटेल उच्च प्राथमिक विद्यालय गुतवन, रामनगर 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान बिन्दु पटेल उच्च प्राथमिक विद्यालय गुतवन, रामनगर द्वितीय स्थान मनीषा यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ियाहू लम्बी कूद बालक प्रथम स्थान आदित्य बदलापुर एवं द्वितीय स्थान अमित केराकत लम्बी कूद बालिका प्रथम स्थान फिजा बदलापुर एवं द्वितीय स्थान स्नेहा पाल शाहगंज ऊंची कूद बालक प्रथम स्थान मुकेश मड़ियाहू एवं द्वितीय स्थान अमन विश्वकर्मा बदलापुर ऊंची कूद बालिका प्रथम स्थान सोनाली शाहगंज एवं द्वितीय स्थान फिजा बदलापुर ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल में यदि हार होती है तो इस हार से हमे निराश नहीं होना चाहिए और उस कमी में सुधार करते हुए आगे बढ़ कर जीत हासिल करनी चाहिए। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने जिलाधिकारी एवं रमेश चन्द्र मिश्र को अपना अमूल्य समय एवं आर्शीवचन बेसिक शिक्षा विभाग को देने के लिए धन्यवाद दिया तथा कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संचालन के लिए समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक, समस्त व्यायाम शिक्षक, अध्यापक एवं खेल अनुदेशक को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share Now...