Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछठ पूजा पर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़

छठ पूजा पर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़

  • बाजार में खरीदारों की भीड़ से लगा जाम

जौनपुर धारा, केराकत। छठ पूजा पर खरीदारी के लिए शनिवार को बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी चौराहे से लेकर बाजार तक अतिक्रमण से सड़कों पर जाम लगा रहा। जाम के दौरान वाहन रेंगते दिखाई दिए। गौरतलब हो कि नगर के प्रमुख बाजार पर सड़क की दोनों तरफ पटरियों पर अतिक्रमण से मार्ग का दायरा कम हो गया है। दिवाली के पहले से सड़क की पटरियों पर अस्थायी दुकान लग जाने से हर रोज जाम लग रहा है। कोतवाली से लेकर नगर पंचायत कार्यालय होते हुए नरहन से सरायबीरू चौराहा तक लोग घंटों जाम में लोग फंस जा रहे है। केराकत बाजार में ठेले के दुकानदार दोनों तरफ कब्जा कर रखे है। वही बाजार से गुजरने के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों का जाम लग रहा। बाजार में जुटी महिलाओं ने छठ पूजा पर जमकर खरीदारी की। फल और कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं ने सामान खरीद छठ पूजा की तैयारी शुरु कर दी।नगर सहित क्षेत्र के छठघाट पर जाने के प्रमुख मार्गों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है। तो वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामजन्म यादव मय टीम के साथ घाट पर छठ पूजा पर जुटने वाली भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।