Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeमनोरंजन4-5 धर्म हैं सबका अलग सेंसर बोर्ड होना चाहिए - जावेद अख्तर

4-5 धर्म हैं सबका अलग सेंसर बोर्ड होना चाहिए – जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने पठान कंट्रोवर्सी पर बोलते हुए तंज कसा। कहा हर धर्म का अपना अलग सेंसर बोर्ड होना चाहिए। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में एक ही सेंसर बोर्ड है। फिर केंद्र का अलग से एक सेंसर बोर्ड है। इसमें क्या दिक्कत है? हमारे पास 4-5 अहम धर्म हैं और उनके खुद के सेंसर होने चाहिए। शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म पठान को लेकर जबरदस्त हाईप बना हुआ है। फिल्म के गाने बेशर्म रंग पर काफी विवाद हुआ। फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठी। दीपिका पादुकोण की ‘भगवा बिकिनी’ ने इस कदर तूल पकड़ा कि सेंसर बोर्ड को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा। अब पठान विवाद पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने रिएक्ट किया है। जावेद अख्तर ने पठान कंट्रोवर्सी पर बोलते हुए तंज कसा। कहा कि हर धर्म का अपना अलग सेंसर बोर्ड होना चाहिए। बेशर्म रंग गाना रिलीज होने के बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी रिलीज पर राज्य में रोक लगाने की मांग की थी। दीपिका की ऑरेंज बिकिनी और उनके पहनावे में बदलाव की डिमांग रखी थी। इस पर रिएक्ट करते हुए जावेद अख्तर ने कहा अगर वे सोचते हैं कि मध्य प्रदेश के लिए अलग सेंसर बोर्ड होना चाहिए, तो उन्हें अलग जाकर फिल्म देखनी चाहिए। अगर वे केंद्र के फिल्म सर्टिफिकेशन से नाखुश हैं तो हमें उनके बीच नहीं आना चाहिए। ये उनके और सरकार के बीच की बात है। जब जावेद अख्तर से हाल ही में बने ‘धर्म सेंसर बोर्ड’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में एक ही सेंसर बोर्ड है। फिर केंद्र का अलग से एक सेंसर बोर्ड है। पठान के बेशर्म रंग कंट्रोवर्सी पर बोलते हुए जावेद अख्तर बोले, आप और मैं ये फैसला करने वाले कौन हैं कि गाना सही या गलत है। इसके लिए हमारे पास एक एजेंसी है। लोगों को सेंसर बोर्ड का भरोसा करना चाहिए। उन बदलावों पर भी विश्वास करना चाहिए जो सेंसर बोर्ड ने सुझाए हैं। जावेद अख्तर ने ये सभी बातें सोमवार को जादूनामा किताब के लॉन्च पर कही। बात करें फिल्म पठान की तो, इसे सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज किया जाना है। शाहरुख खान और दीपिका फिल्म के लीड एक्टर्स हैं। पठान से किंग खान 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। पठान का हिट होना किंग खान के करियर के लिए अहम है। देखना होगा यशराज बैनर की ये स्पाई थ्रिलर शाहरुख खान को उनकी कमबैक हिट देती है या नहीं।