― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनबिग बॉस 16 फेम साजिद खान पर जान लुटाती हैं फराह खान

बिग बॉस 16 फेम साजिद खान पर जान लुटाती हैं फराह खान

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में फैमिली वीक शुरू हो गया है, जिसमें कंटेस्टेंट साजिद खान की बहन फराह खान भी नजर आएंगी। फराह और साजिद के प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने वीडियोज में फराह और साजिद के बीच का एक खूबसूरत रिश्ता साफ दिखाई दे रहा है। दोनों एक-दूसरे को देखकर फूट-फूटकर रोने लगते हैं। फराह खान ‘बिग बॉस 16’ में आते ही अपने भाई साजिद खान को गले लगाती दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छा खेल रहे हैं और उनकी मां उन पर बहुत गर्व महसूस कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और अब्दू रोजिक पर भी प्यार लुटाया और कहा कि उन्हें तीन और भाई मिल गए हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि, साजिद बहुत लकी हैं, जो उन्हें बिग बॉस में शिव-स्टेन और अब्दू जैसी मंडली मिली है। फराह खान और साजिद खान बी-टाउन के सबसे प्यार भाई-बहन में से एक हैं। दोनों ने साथ में हर फेज को पार किया है। दोनों ने अपनी जिंदगी में जीरो से शुरुआत की और आज इंडस्ट्री में उनका सिक्का चलता है। भले ही फराह सोशल मीडिया पर भाई साजिद के साथ ज्यादा पोस्ट शेयर नहीं करती हैं, लेकिन भाई के साथ उनका बॉन्ड किसी से नहीं छुपा है। साल 2018 में फराह ने भाई के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके क्यूट बॉन्ड की झलक देखने को मिली थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘मैं और मेरा भाई। जब तक हम नहीं मिलते हैं, हम नॉर्मल रहते हैं। साजिद खान और उनकी बहन फराह खान के लिए वह वक्त बहुत बुरा था, जब ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट पर ‘मीटू’ के तहत आरोप लगा था। साजिद पर कई एक्ट्रेसेस ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। एक साल के लिए साजिद को फिल्म इंडस्ट्री से बैन कर दिया गया था। साजिद के साथ उनकी फैमिली को भी खूब आलोचना का सामना करना पड़ा था। इन आरोपों के बीच फराह ने पोस्ट शेयर कर कहा था, ‘यह मेरे परिवार के लिए एक दिल तोड़ने वाला समय है। हमें बहुत ही कठिन मुद्दों पर काम करना है। अगर मेरे भाई ने इस तरह का बर्ताव किया है तो उसके पास प्रायश्चित करने के लिए बहुत कुछ है। मैं किसी भी तरह से इस व्यवहार का समर्थन नहीं करती हूं और मैं उस महिला का सपोर्ट करती हूं, जिसे चोट पहुंची है।

Share Now...