Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर4 करोड़ 25 लाख से महराजगंज के 83पंचायत क्षेत्र पंचायत का होगा...

4 करोड़ 25 लाख से महराजगंज के 83पंचायत क्षेत्र पंचायत का होगा विकास

  • ब्लाक सभागार बैठक सम्पन्न, स्वीकृत कार्य के प्रस्ताव पर लगी मुहर

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज ब्लाक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें राज्य वित्त से 2करोड़, केंद्रीय वित्त से 2करोड़ 25लाख का बजट स्वीकृत हुआ। जिससे विकास खण्ड के 83क्षेत्र पंचायतो का विकास कार्य होगा। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत के विकास के लिए प्रधान की तरह अधिकार और धन की मांग किया। वहीं सरकार द्वारा हर घर जल नल योजना, बिजली, रिबोर, महिला समूह, प्रधानमंत्री आवास योजना, खड़ंजा, सीसी रोड, इण्टरलॉकिंग के कार्यों को लेकर गहमा गहमी के साथ चर्चा हुई। कार्यक्रम के अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा विधान सभा की बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग को सदन में उठायेगे। बैठक में बिजली विभाग के कर्मचारियों की अनुपस्थिति में एसडीओ का एक दिन का वेतन रोकने और कार्यवाहीं करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखने को लेकर पीडी जयकेष त्रिपाठी से वार्ता किया। पीडी जयकेश त्रिपाठी ने सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना को बताया। खण्ड विकास अधिकारी हरिश्चंद कौशिक ने सरकार की सरकार की योजनाओ को गिनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख मांडवी सिंह, संचालन लेखाकर दिनेश गुप्ता, एडीओ कापरेटिव संजय सिंह ने किया। मौके पर सीडीपीओ सुनीता देवी, मण्डल अध्यक्ष यादवेन्द्र प्रताप सिंह, संदीप सिंह, राहुल सिंह, दयानन्द सरोज, अवधेश उपाध्याय सहित लोग रहे।