Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर33.82करोड़ के बजट सहित कई विकास कार्यों को मिली मंजूरी

33.82करोड़ के बजट सहित कई विकास कार्यों को मिली मंजूरी

जौनपुर धारा,बदलापुर। नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक बुधवार को का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक रमेश चन्द्र मिश्र की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 33.82करोड़ के बजट प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई, साथ ही मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, सीवरेज एवं जल निकासी, पेयजल व्यवस्था तथा झील/तालाब संरक्षण योजनाओं के तहत प्राप्त 869.18लाख की विभिन्न परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। बैठक में महाराणा प्रताप की प्रतिमा की स्थापना, महाराजगंज एवं घनश्यामपुर रोड पर स्वागत द्वार निर्माण, विभिन्न वार्डों में वाटर कूलर, नगर में अस्पताल, मैरेज हॉल निर्माण तथा होर्डिंग-बैनर पर टैक्स लगाने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा नगर पंचायत कार्यालय में स्टोर रूम व शौचालय निर्माण तथा अवैध भीटा तालाब से कब्जा हटाने की स्वीकृति भी दी गई। इसके अलावा प्रत्येक वार्डो में पेयजल के लिए एक-एक नलकूप लगाने का प्रस्ताव भी पास हुआ है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक, चेयरमैन प्रतिनिधि वैभव सिंह, लिपिक प्रवेश कुमार सिंह सहित सभी सभासदगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।