Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसेंट थॉमस इण्टर कॉलेज में प्रशासन ने कराया माक ड्रिल

सेंट थॉमस इण्टर कॉलेज में प्रशासन ने कराया माक ड्रिल

  • दुश्मन से हमले के बचाव के बताए गए तरीके

जौनपुर धारा,शाहगंज। पहलगाम में बेकसूर लोगों पर आतंकी हमला करके 26लोगों की जान लेने पर भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद बीती रात पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर हुई कार्रवाई ने दोनों देशों को युद्ध के मुहाने पर खड़ा कर दिया। दुश्मन देश के हमलों से बचने के लिए बुधवार को नगर के सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में माक ड्रिल कर बच्चों को जागरूक किया गया। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान ने विद्यालय के छात्रों को विपरीत परिस्थितियों से निबटने के गुण बताए। इस दौरान बम गिरने, आग लगने पर कैसे खुद को सुरक्षित किया जाए, सुरक्षित स्थान कैसा हो, क्या सावधानियां बरती जाएं आदि बातों को लेकर जागरुक करते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया। सीओ ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि रात में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के बाद भी यदि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नही आता तो दुश्मन देश से युद्ध लड़ना तय है। युद्ध के समय सेना दुश्मन की कार्यवाही पर रडार सहित अन्य तकनीक से नजर रखती है। दुश्मन देश के निशाना जिस तरफ होता है वहां स्थानीय प्रशासन को सूचना दी जाती है, जिसपर वहां सायरन बजता है। सायरन बजने पर डरने की नही खुद को सुरक्षित करने की जरुरत है। ऊंची इमारत, भीड़भाड़ वाले स्थान से दूर रहें। बम गिरने पर जमीन पर लेटकर कान बंद कर लें। रात के समय घर की लाइट बंद रखें। अंत में प्रधानाचार्य एंटोनी सामी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के साथ भारी पुलिस बल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज व सुइथाकला, फायर ब्रिगेड, विद्यालय की जूनियर और सीनियर एनसीसी टीम ने सहभागिता की।