Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेश31जनवरी तक दिया जायेगा महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण उद्यमिता विकास स्वरोजगार प्रशिक्षण

31जनवरी तक दिया जायेगा महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण उद्यमिता विकास स्वरोजगार प्रशिक्षण

जौनपुर धारा, मेरठ। 31जनवरी तक प्रशिक्षार्थियो को  एक माह का महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण उद्यमिता विकास स्वरोजगार प्रशिक्षण दिया जायेगा। ये जानकारी प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र मेरठ तेजेन्द्र कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आज कार्यालय राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र मोदीपुरम मेरठ द्वारा  31 जनवरी 2023 तक आयोजित एक माह का महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण उद्यमिता विकास स्वरोजगार प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया। यह प्रशिक्षण 30 प्रशिक्षार्थियों को दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण के अंतर्गत फल एवं सब्जी से निर्मित पदार्थ जैसे जैम, जैली, अचार, मुरब्बे, सॉस, शर्बत, स्क्वैश इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने से संबंधित लाईसेंस, अनुदान एवं बैंको से ऋण लेने हेतु जानकारी प्रदान कर उनको स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।  इस प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षार्थियों को मशीनरी एवं उपकरण पर 2 लाख रुपए व्यय करने के बाद स्वरोजगार हेतु 50 प्रतिशत अनुदान प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रेषित करने के बाद एवं विभाग से अनुमोदन होने के बाद स्वरोजगार हेतु दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का आयोजन प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र मोदीपुरम मेरठ द्वारा किया गया। जिसका उद्घाटन प्रधानाचार्या राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र मोदीपुरम मेरठ मधु चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक कैनिंग एवं खाद्य प्रसंस्करण अनिल कुमार, प्रशिक्षक बेकरी एवं कन्फैक्शनरी प्रेमलता आदि उपस्थित रहे।