जौनपुर धारा,खुटहन। रुस्तमपुर गांव में शुक्रवार की रात कोटेदार द्वारा वितरण हेतु कमरे में रखें 30क्विंटल खाद्यान्न चोरों ने पार कर दिया। चोरों ने लकड़ी के दरवाजे में लगा ताला रेतकर घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी सुबह होने पर कोटेदार देवतादीन यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। गांव के डिहिया मार्ग पर श्रीकृष्ण पाण्डेय का तीन कमरे का मकान बना है। जिसमें दसकों पूर्व से कोटेदार के द्वारा खाद्यान्न रखा जाता रहा है। लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण भी यहीं से किया जाता है। रात में अज्ञात चोर कमरे के दरवाजे का ताला रेतकर भीतर रखा 60 बोरी गेहूं उठा ले गए। घटना की जानकारी होते ही तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
30 क्विंटल सरकारी खाद्यान्न चोरी, कोटेदार ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

Next article

