जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में एक व्यक्ति का पड़ोसियों ने गला काट दिया। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कबीरूद्दीनपुर गांव निवासी अजय कुमार गौतम उम्र लगभग 25वर्ष पुत्र राम प्रसाद गौतम शुक्रवार की रात लगभग 8:00बजे अपने घर पर मौजूद था कि उसी समय उसकी मोबाइल पर फोन आया और उसे बुलाया गया। फोन आने पर घर से निकाला और कुछ की दूरी स्थित सड़क के किनारे बुलाकर कुछ लोगों ने उसे गाली देते हुए चाकू से उसका गला काट दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर घर और आसपास के लोग वहां पहुंचे तो देखा अजय गौतम खून से लथपथ अवस्था में जमीन पर तड़प रहा था। उसे लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सा के अनुसार उसके गले के बाएं तरफ की नस बुरी तरह कटी हुई थी। जिससे खून रुक नहीं रहा था। चिकित्सक ने उसे बेहतर उपचार के लिए वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
चाकू से युवक का काटा गला, हालत गंभीर

Next article

