Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमेन3 इंच लंबा होने के लिए इस शख्स ने सर्जरी पर खर्च...

3 इंच लंबा होने के लिए इस शख्स ने सर्जरी पर खर्च किए 1.2 करोड़

कहते हैं शौक बड़ी चीज है. लेकिन क्या आप अपनी हाइट तीन इंच बढ़ाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर सकते हैं? एक शख्स ने ऐसा किया है. डेली स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपनी लम्बाई तीन इंच बढ़ाने के लिए एक शख्स ने पैर की सर्जरी पर 130,000 पाउंड (1.2 करोड़ रुपये) खर्च किए.

रिपोर्ट के मुताबिक 68 साल के रॉय कॉन नामके शख्स सर्जरी से पहले पांच फुट छह इंच के थे लेकिन खतरनाक सर्जरी के बाद उनकी हाइट पांच फुट नौ इंच हो गई है. हालांकि अपनी सर्जरी के दौरान कॉन को बेहद तकलीफ हुई. अपनी तीन इंच लम्बाई बढ़ाने के लिए कॉन को बहुत पैसे भी खर्च करने पड़े. लेकिन कॉन अब अपनी लम्बाई को लेकर संतुष्ट हैं.

NRI सर्जन ने की सर्जरी 

यह जटिल सर्जरी कॉस्मेटिक सर्जन केविन देवीपार्षद ने किया. डेली स्टार से बात करते हुए मिस्टर कॉन ने बताया, “यह (हाइट) कोई बड़ा मुद्दा नहीं था. इसके बारे में मैं युवा होने पर सोचता था. जहां तक रही पैसों की बात, मैं इसका वहन करने लायक हुआ और मुझे समय मिला. तब मैंने इस पर काम किया. मुझे अपनी लम्बाई को लेकर कोई परेशानी नहीं थी. बस मुझे कभी-कभी लगता था कि मेरी हाइट थोड़ी कम है. जब मैं सर्जरी के लिए जा रहा था तब मेरी पत्नी चिंतित थी. मैंने ये सर्जरी अपनी संतुष्टि के लिए कराई है, किसी और के लिए नहीं.”

एक दिन में एक मिलीमीटर बढ़ती है लंबाई

कॉन ने आगे कहा कि सर्जरी की अवधि बहुत लंबी नहीं थी, लेकिन ठीक होने में थोड़ा समय ज़रूर लगा. ठीक होने में महीनों लग गए. डॉ केविन ने कहा कि लंबाई बढ़ाने की प्रक्रिया महीनों में होती है क्योंकि एक मिलीमीटर लंबाई में कम से कम एक दिन लगता है. आपको एक इंच लंबाई पाने में लगभग 25 दिन लगते हैं और तीन इंच पाने में क़रीब ढाई से तीन महीने लग जाते हैं. कॉस्मेटिक सर्जन ने कहा था कि इस प्रक्रिया की लागत $70,000 और $150,000 के बीच है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि मरीज अपनी लम्बाई 3, 4, 5, या 6 इंच में से कितना बढ़ाना चाहता है.