Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeव्यापारनौकरियाँ​​सहकारी सेंट्रल बैंक लिमिटेड में निकली असिस्टेंट मैनेजर के पद पर वैकेंसी

​​सहकारी सेंट्रल बैंक लिमिटेड में निकली असिस्टेंट मैनेजर के पद पर वैकेंसी

ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों जिन्हें नौकरी की तलाश है, उनके लिए बेहद बढ़िया खबर है. आंध्र प्रदेश के चित्तूर की जिला सहकारी सेंट्रल बैंक लिमिटेड में वैकेंसी निकाली गई है. जिसके लिए बीते दिनों एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था. नोटिफिकेशन के मुताबिक बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भर्ती होनी है. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apcob.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक आ चुकी है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 नवम्बर है. नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत 15 असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भर्ती की जाएगी. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ कोई डिग्री या कॉमर्स स्नातक या अर्थशास्त्र/सांख्यिकी विशेषज्ञता में 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवार को अंग्रेजी और तेलुगु भाषाओं के ज्ञान के अलावा, कंप्यूटर का ज्ञान भी जरूरी है.

आयु सीमा
इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना जरूरी है. सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 590 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को 413 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा.

चयन प्रक्रिया
आवेदकों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा.

वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 26,080 रुपये से लेकर 57,860 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा.

कैसे करें अप्लाई
नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए योग्य और पात्र अभ्यर्थियों को आधिकारिक साइट apcob.org पर जाकर 20 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा.