Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुर25हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल

25हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल

  • गिरफ्तार बदमाश अतुल को भेजा गया जेल
  • आरोपी के पास से लूट के दो सोने की चेन, नगदी व पिस्टल बरामद

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के गढ़ासेनी सई नदी पुल पर बुधवार की रात्रि पुलिस एवं अपाचे बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुड़भेड़ में घायल अन्तर्जनपदीय को गुरुवार को इलाज के पश्चात जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास से लूट के दो सोने की चेन, 11400 रुपया नगदी व 32 बोर पिस्टल, जिंदा कारतूस व खोखा बरामद हुआ है। घायल बदमाश 25 हजार रूपये का इनामी बदमाश था। बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रात्रि में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुल के पास बदलापुर एवं सुजानगंज प्रभारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में वाहन चेकिंग की जा रही थी उसी दौरान अपाचे सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो वे भागने की कोशिश करने लगे चारों तरफ से अपने को पुलिसकर्मियों से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर लक्ष्य कर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में घायल आरोपी ने अपना नाम अतुल गौड़ उर्फ राजा पुत्र लहरी 27वर्ष निवासी भुपियामऊ डिहवा थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ़ बताया। पुलिस घायल को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गयी जहां बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया ग्ाया जिला अस्पताल से पुनः उसे हिरासत में लेते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ सुजानगंज, बदलापुर सहित प्रतापगढ़ में कुल 30मुकदमे दर्ज है। एसओ ने बताया कि आरोपी ने बक्शा थाने के करीब महिला से चेन छिनैती की बात स्वीकार की है।