Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर25 को दिल्ली में महारैली करेंगे अटेवा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता

25 को दिल्ली में महारैली करेंगे अटेवा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता

  • बैठक कर तय की गई तैयारी की रूपरेखा

जौनपुर। आरटीई के पहले टेट की अनिवार्यता के विरोध में और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 25नवम्बर को दिल्ली में कर्मचारियों व शिक्षकों की होने वाली पेंशन महारैली की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिसको लेकर अटेवा जौनपुर के तत्वावधान में ओलंदगंज में अटेवा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें दिल्ली मे 25तारीख को महारैली को लेकर रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने किया। जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह ने कहा की पुरानी पेंशन बहाली हमारा अंतिम लक्ष्य है। महामंत्री इंदु प्रकाश यादव  ने कहा कि ‘टेट की अनिवार्यता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। जिला संगठन मंत्री सुबास सरोज ने कहा कि शिक्षक के सम्मान में टेट अनिवार्यता को खत्म किया जाय। प्रदेश सह प्रभारी महिला विंग डॉ.यामिनी सिंह ने  ’25 नवम्बर के धरने में महिलाओं की भागीदारी बढ चढकर होगी। बैठक में मांडलिक महामंत्री सन्दीप चौधरी, कोषाध्यक्ष नन्दलाल, जिलामहामंत्री इंदु प्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ.श्याम सुंदर उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री सुबास सरोज, अरविंद यादव, सन्दीप यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ महिला विंग विनीता यादव, कीर्ति मौर्य, महिला विंग करंजाकला अध्यक्ष पूनम जयसवाल, सह कैडर प्रभारी जगदीश यादव व प्रदीप चौहान, ब्रह्मशील यादव, आशीष लोहिया, शेर बहादुर, राहुल शर्मा, सन्तोष दुबे, प्रदीप उपाध्याय सहित आदि उपस्थित रहे।