Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुर25 जनवरी को मनाया जाएगा 14वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस

25 जनवरी को मनाया जाएगा 14वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान द्वारा बैठक की गई। जिसमें राष्ट्रीय मतदाता दिवस जनपद स्तर व विधानसभा स्तर पर वृद्ध रुप से मनाये जाने हेतु चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 25 जनवरी को 14वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी विधानसभा स्तर व समस्त मतदान केंद्रों पर मतदाता शपथ दिलाई जायेगी तथा नये युवा मतदाता को सम्मानित किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम टीडी इन्टर कालेज में 11बजे से आयोजित है। नगर के सभी इन्टर व डिग्री कालेज से छात्र छात्राएं अपने कालेज से मतदाता जागरूकता रैली लेकर बैनर के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल टीडी इण्टर कालेज पहुंचेगे, जहाँ पर मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली, मेहंदी व पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित होगी,तथा विजेताओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि निर्वाचन आयोग की मंशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूर्ण मनोयोग एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाय। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, ईएलसी कोआर्डिनेटर रमेश चन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।