Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरभूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों ने मारपीट कर पांच को किया घायल

भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों ने मारपीट कर पांच को किया घायल

  • दो की हालत गंभीर, तारा-उमरी गांव की घटना
  • मारपीट की आशंका के चलते एक दिन पूर्व थाने में दी गई थी तहरीर पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तारा उमरी गांव में शनिवार को हुई एक घटना में भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसड पर इलाज करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दो घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। तारा उमरी गांव निवासी निर्मला देवी का अपने पट्टीदार लालजीत से पुराना भूमि विवाद चल रहा था। निर्मला देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पट्टीदार लगभग 15 दिनों से मारपीट करने की धमकी दे रहे थे। जिसकी लिखित तहरीर उन्होंने शुक्रवार को गौरा बादशाहपुर थाने में दिया था, परन्तु पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की जिससे उसके पट्टीदारों का हौसला बढ़ गया तथा शनिवार को लाठी डंडा लेकर घर में घुसकर मारपीट कर दिए। घटना में निर्मला देवी उसका पति रामअवध बहू पूजा पुत्र रवींद्र भतीजा युवराज बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजवाया। इस सन्दर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष चन्दन राय ने बताया कि तहरीर मिली है। उचित कार्यवाही की जा रही है।