Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeदेश24 terrorist attack in 7 months : एक बार फिर कायराना आतंकी...

24 terrorist attack in 7 months : एक बार फिर कायराना आतंकी वारदात को अंजाम

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों ने एक बार फिर कायराना आतंकी वारदात को अंजाम दिया है. घात लगाकर सेना की गाड़ी पर किए गए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए. इस हमले में 5 अन्य जवान जख्मी भी हुए हैं. नापाक मंसूबों के तहत किए गए इस हमले में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड भी फेंका. इस आतंकी हमले की कड़ी आलोचना की जा रही है. इस घटना पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि “पिछले 7 महीनों में जम्मू में यह 24वां आतंकी हमला है, ये बड़ी दुभाग्यपूर्ण और दुखद घटना है.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “हमारी संवेदनाएं उन लोगों के परिवार के साथ हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई या घायल हुए हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि जम्मू में पिछले 4 महीनों में ये चौथा बड़ा आतंकी हमला है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि ये आतंकी हमले क्यों हो रहे हैं?  मुझे उम्मीद है कि सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और सीमा के दूसरी तरफ से पाकिस्तान द्वारा प्रोत्साहित की जा रही घुसपैठ को रोकेगी. हम उम्मीद करते हैं कि सरकार इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी.

सोमवार (8 जुलाई 2024) की शाम आतंकियों ने भारतीय सेना के ट्रक पर हमला करते हुए ग्रेनेड फेंका और अंधाधुंध फायरिंग भी की. इस हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए और 5 जवानों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. आतंकी हमले के तुरंत बाद सेना एक्शन में आई और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस कार्रवाई के मद्देनजर भारतीय सेना ने अपने सबसे एलीट पैरा कमांडों को कठुआ के दूरदराज के माचिन्डी-मल्हार इलाके में एयर लिफ्ट के जरिए उतारा है. बताया जा रहा है कि उन्हें काउंटर ऑपरेशन के लिए तैनात किया गया है. जिससे उन आतंकवादियों का सफाया किया जा सके.