जौनपुर धारा, जौनपुर। क्रीडा अधिकारी ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ.प्र. लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 21 से 29 अगस्त तक खेल सप्ताह दिवस मनाया जायेगा। जिसका उद्घाटन 21 अगस्त तथा पुरस्कार वितरण 29 अगस्त को किया जाय के दृष्टिकोण से 3 स्थानीय लोकप्रिय खेल का आयोजन जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति से किया जायेगा। इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थानीय लोकप्रियता को ध्यान में रखकर 3 फुटबाल, खो-खो एवं कबड्डी पुरूष प्रतियोगिता का प्रस्ताव प्रोत्साहन समिति से प्रस्तावित किया गया है। फुटबाल पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन 21 अगस्त को प्रात: 9 बजे से स्टेडियम में कराया जायेगा। इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि 20 अगस्त तक चन्दन सिंह उप क्रीड़ा अधिकारी, शम्भूनाथ शर्मा सचिव फुटबाल संघ को दे सकते हैं। 1 टीम में 15 खिलाड़ी व 1 प्रशिक्षक/मैनेजर होंगे। खो-खो पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन 22 अगस्त को प्रात: 9 बजे से स्टेडियम में कराया जायेगा। इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि 21 अगस्त अमरजीत यादव खो-खो प्रशिक्षक/सचिव, जिला खो-खो संघ को दे सकते हैं। 1 टीम में 12 खिलाड़ी व 1 प्रशिक्षक/मैनेजर होंगे। कबड्डी पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त को प्रात: 9 बजे से स्टेडियम में कराया जायेगा। इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि 22 अगस्त कन्हैया सिंह यादव कबड्डी प्रशिक्षक/रविचन्द्र यादव, सचिव जिला कबड्डी संघ को दे सकते हैं। 1 टीम में 12 खिलाड़ी व 1 प्रशिक्षक/मैनेजर होंगे। खेल दिवस सप्ताह के अन्तर्गत 29 अगस्त को 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि 28 अगस्त जिला खेल कार्यालय में दे सकते हैं। खेल दिवस के अवसर पर समस्त प्रतियोगिताओं के विजेता टीमों/खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय में सम्पर्क करें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।

