जौनपुर धारा, बरसठी। हरद्वारी गांव में डीएम अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जन चौपाल लगाकर संचालित योजनाओं की समीक्षा की। नहर में पानी न आने की शिकायत पर सबंधित विभाग के अधिकारी को एक सप्ताह में नहर में पानी देने का निर्देश दिया। डीएम अनुज कुमार झा हरद्वारी गांव के कम्पोजिट विद्यालय पर आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में पहुँचे। कार्यक्रम शुरू होते ही डीएम ने गाँव चल रहे कार्य को तत्काल पूर्ण करने के लिए ग्राम प्रधान सेक्रेटरी और बीडीओ को कहा। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति ठीक ढंग से न होने व नहर में पानी न आने की शिकायत की जिस पर डीएम ने नहर विभाग के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार से पूछा तो उन्होंने बताया कि 11 अगस्त से पानी बन्द है और वह बाबतपुर जा रहा है। जिस पर डीएम ने एक सप्ताह में पानी देने का निर्देश दिया। शौचालय की समीक्षा करने पर 115 लोगों का आवेदन पड़ा है लेकिन पैसा नहीं आया। उन्होंने जांच कराकर शीघ्र ही पात्र लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजने का निर्देश दिया। डीएम ने गांवों में बन रहे आवास को 4 दिन में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। किसान सम्मान निधि के 545 लाभार्थियों के सापेक्ष 525 के खाते में पैसा जा रहा है शेष का प्रोसेस चल रहा है। डीएम ने कहा कि सभी विभागों का कैम्प लगाकर लाभार्थियों को सरकार से संचालित योजना का लाभ मिले। चौपाल में सीडीओ साई सिलम तेजा, श्रम परिवर्तन अधिकारी रीना, एसडीएम कुणाल गौरव, नायब तहसीलदार प्रमोद यादव, खण्ड विकास अधिकारी ऋचा सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, जेई विजय सिंह, मनरेगा जेई प्रदीप सिंह, हरिप्रकाश सिंह, डॉ. अजय सिंह, प्रधान निर्मला यादव, हरिओम यादव सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
जिलाधिकारी ने चौपाल में संचालित योजनाओं की समीक्षा की


