Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग

मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
Homeअपना जौनपुर20 मई तक टीडी इण्टर में दिया जायेगा प्रशिक्षण

20 मई तक टीडी इण्टर में दिया जायेगा प्रशिक्षण

जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024के अन्तर्गत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 16 से 20 मई तक टीडी इण्टर में आयोजित हो रहा है। इस दौरान ऐसे कार्मिक जो 15मई और 16मई की दोनो पालियों के मतदान कार्मिको के प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे उनके विरूद्व जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माण्दड ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में पीठासीन अधिकारी रविन्द्र कुमार यादव, मतदान अधिकारी तृतीय जगंबहादुर, मतदान अधिकारी तृतीय राजित राम मौर्य, पीठासीन अधिकारी राजनाथ पटेल, पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार दुबे, मतदान अधिकारी तृतीय संन्तोष कुमार, मतदान अधिकारी प्रथम अरूण कुमार पटेल, मतदान अधिकारी तृतीय तेज बहादुर, पीठासीन अधिकारी अनिल गुप्ता, मतदान अधिकारी प्रथम सन्तोष कुमार उपाध्याय, मतदान अधिकारी तृतीय वरूण कुमार गौतम, मतदान अधिकारी तृतीय महादेव, पीठासीन अधिकारी छोटेलाल, मतदान अधिकारी द्वितीय अनिल कुमार पाल, पीठासीन अधिकारी दिनेश चन्द्र गौतम, सहित करीब 44 पीठासीन/मतदान अधिकारियों के विरूद्व एफआइआर दर्ज करा दिए गये है। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में प्रशिक्षण के दौरान यदि कोई कार्मिक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।