जौनपुर धारा,जौनपुर। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन में बने मतगणना स्थल, पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं मौके पर सभी सम्बंधित अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना स्थल में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों व कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की क्रमवार जानकारी प्राप्त की तथा उनके दायित्व के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण करने के साथ ही वहां सीसीटीवी रूम और कमिशनिंग रूम का भी अवलोकन किया। इस दौरान इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
जिलाधिकारी ने किया स्ट्रांगरूम का निरीक्षण

Previous article
Next article


