केराकत। स्थानीय क्षेत्र के मोहल्ला शेखजादा निवासी लव सोनकर पुत्र पिंटू सोनकर ने कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम में जगह बनाई है। गाजीपुर में आयोजित प्रदेशीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 17 वर्षीय वर्ग की उत्तर प्रदेश टीम में किया गया। यह टीम राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 11 जनवरी से पानीपत (हरियाणा) रवाना हो रही है, जिसमें लव उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। लव सोनकर की खेल यात्रा केराकत फुटबॉल एकेडमी सिझवारा से शुरू हुई, जहां उन्हें निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से निखरने का अवसर मिला। कोच संतराम निषाद, प्रेम नारायण यादव, मनीष निषाद और रुपेश शर्मा द्वारा दी गई प्रशिक्षण की बारीकियों ने लव के खेल को नई दिशा दी। वर्तमान समय में लव स्पोर्ट्स हॉस्टल, बरेली में उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। लव के चयन की जानकारी मिलते ही केराकत फुटबॉल एकेडमी सिझवारा के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। एकेडमी के अध्यक्ष एवं बैडमिंटन खिलाड़ी राजेश साहू (राजू), उपाध्यक्ष अरविंद यादव, सभासद कयाम खान, पारसनाथ (सीआरपीएफ), वीरू यादव, प्रो. मनीष सोनकर, नवनीत यादव, पप्पू यादव, रामकुमार यादव, मास्टर सूरज कनौजिया, विनोद साहू, मास्टर सुनील कनौजिया, डॉ. प्रमोद यादव सहित सीनियर-जूनियर खिलाड़ियों और क्षेत्रीय जनता ने लव को बधाइयाँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि केराकत की एकमात्र नि:शुल्क फुटबॉल एकेडमी—केराकत फुटबॉल एकेडमी सिझवारा—पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को बिना किसी शुल्क के प्रशिक्षण दे रही है। वर्तमान में इस एकेडमी के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रदेश के विभिन्न स्पोर्ट्स हॉस्टलों में रहकर उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। लव के चयन ने न केवल एकेडमी बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि भविष्य में यह प्रतिभा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का गौरव बढ़ाएगी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
17 वर्षीय लव का उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम में चयन


