- किसान सम्मान निधि न मिलने पर महिला ने कि शिकायत
जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर ब्लाक अन्तर्गत रेहारी गाँव में जन चौपाल कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के पश्चात् संबंधित अधिकारियो को सुधार करने के निर्देश दिया।
शुक्रवार के दोपहर में जन समस्या और समाधान के तहत जिलाधिकारी अनुज झा ने रेहारी गाँव में चौपाल लगायी। जिसमे गाँव के सभी ग्रामीणों की समस्याओ पर क्रमवार सुनवाई किये। विभागवार पहले बिजली विभाग के 18 घंटे के बजाय 12घंटे ही बिजली मिलने और गाँव में बिजली के लटकते तारो की शिकायत ग्रामीणो ने किया। जिलाधिकारी ने 15दिन में बिजली सुधरने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। गांव में लगे सात ट्रांसफार्मर और 96खम्भे के जलने और टूटने के विषय में ग्रामीणों से जाना गाँव में बने 196 शौचालय के पात्रो से पूछताछ किये। गाँव के जटा शंकर सिंह ने राशन न मिलने की शिकायत जिलाधिकारी से किया। उस दौरान कोटेदार से पूछने पर मालूम पड़ा कि वह परदेश रहते है, ज़ब आते है, तो दिया जाता है।
स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी के अधीक्षक डॉक्टर आलोक सिंह से जिलाधिकारी ने बचे लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड कैम्प लगाकर तीन दिन में बनवाने को निर्देशित किया। उसके बाद पंचायत मित्र उदयशंकर सिंह को बुला कर ग्राम पंचायत के विषय में जानकारी लेने के पश्चात् कक्षा एक व कक्षा छह कि लड़कियों का सुमंगला पोर्टल पर चढ़ाने का निर्देश दिया। पीडी जायकेश त्रिपाठी ने गाँव के विकास कार्यों की जानकरी सुनाकर गिनायी। पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर गाँव कि चमेला और भानमती ने न मिलने कि शिकायत किया तो जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित कर समाधान करने को कहा। चौपाल में जिलाधिकारी और सीडीओ ने गर्भवती महिला ज्योति देवी और चंचल को फल की टोकरी देकर गोद भराई के साथ साथ नौनिहाल काव्या और शिवा का अन्नप्रासन कराया। चौपाल के अंत में जिलाधिकारी और सीडीओ ने मिलकर तालाब के किनारे आम के दो पौधा लगाये। उस दौरान ग्राम प्रधान पति ओमप्रकाश सरोज को सुख रहें पेड़ो में जल डलवाने को निर्देशित किये।



