Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजालसाजी के आरोप में दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जालसाजी के आरोप में दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

उपजिलाधिकारी न्यायालय की पत्रावली में छेड़छात्र करने का मामला

जौनपुर धारा, मछलीशहर। उपजिलाधिकारी न्यायालय में कस्बा घिसुआ खास की लम्बित विवादित पत्रावली में धोखाधड़ी, जालसाजी व कूट रचना कारित करने वाले कस्बा घिसुआ खास निवासी मेराज अहमद पुत्र स्व.बिस्मिल्ला, पुरानी बाजार सिटी मारियो स्कूल के बगल जौनपुर निवासी बेलाल कुरैशी पुत्र शाजिद अलीम कुरैशी व एक अज्ञात के खिलाफ भा.दं.संहिता की 419/420/467/468 धारा अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। उपजिलाधिकारी न्यायालय में तैनात पेशकार विपिन कुमार मौर्य ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने न्यायालय में लम्बित धारा 33/39 रिपोर्ट लेखपाल बनाम अब्दुल खालिद कस्बा घिसुआखास पत्रावली में पूर्व में दाखिल तजविजसानी प्रार्थनापत्र फाड़कर निकाल दिया और उसके स्थान पर फर्जी तजविजसानी मय शपथ पत्र 21अगस्त 2023 को संलग्न कर दिया।