Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुर14 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने किया धरना प्रदर्शन

14 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने किया धरना प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आवाहन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर फार्मासिस्टों ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर एक धरना प्रदर्शन किया। उन्होने मांग किया कि फार्मेसिस्ट संवर्ग में अराजपत्रित पदों पर कार्यरत फार्मेसिस्ट को पद योग्यता एवं कार्यदायित्व के अनुरूप अना समकक्षीय व तकनीकी डिप्लोमाधारी पद धारको की भांति ग्रेड पे रूपया किये जाने के साथ ही, प्रदेश में कार्यरत समकक्षीय पदों के आधार पर चीफ फार्मेसिस्ट को वैतनमान 15600-39100 ग्रेड पे रू.5400/-का स्थापन्न वेतनमान प्रदान किया जाये, इसी क्रम में प्रभारी अधिकारी फार्मेसी को पेड पे रूपये 6600/-का स्थापन्न वेतनगान विशेष कार्यधिकारी फारौसी को ग्रेड पे रू0 7600/- का स्थापन्न वेतनमान तथा संयुक्त निदेशक फार्मती को ग्रेड पे रू0 8700/- का स्थापन्न वेतनमान प्रदान किये जाये, एलोपैथिक चिकित्सकों की अनुपस्थिति में फार्मेसिस्टों को प्रदान किया जाने वाला प्रभार भत्ता रु 15/-के स्थान पर रू0 750/-प्रतिमाह निर्धारित किये जाने सहित महानिदेशालय द्वारा प्रेपित प्रस्ताव के अनुसार फार्मेसिस्ट का पद नाम फार्मसी अधिकारी एवं धौक फार्मेसिस्ट का पद नाम चीफ फार्मेसी अधिकारी किये जाने सहित आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।