Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeदेश14 जून की सुबह लगातार कई बार हिली धरती

14 जून की सुबह लगातार कई बार हिली धरती

जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 तीव्रता वाले भूकंप के कुछ ही घंटों बाद बुधवार 14 जून की सुबह लगातार कई बार धरती हिली. जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं. जानकारी के मुताबिक जम्मू और कश्मीर के कटरा और डोडा इलाके में बुधवार तड़के फिर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. 24 घंटे में तीन बार धरती के थर्राने से लोगों को अब चिंता सता रही है. इससे पहले आए भूकंप में कुछ लोग घायल हुए थे और कुछ इमारतों को भी नुकसान पहुंचा था. 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक बुधवार तड़के आने वाले भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 थी, पहला झटका 14 जून को सुबह 2.20 बजे महसूस किया गया था. बताया गया कि भूकंप का केंद्र कटरा से 10 किमी की दूरी पर था, जिसकी गहराई 81 किमी की थी. इससे पहले मंगलवार 13 जून को जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कारण कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और इसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए. भूंकप के झटके दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों और पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी महसूस हुए. दोपहर एक बजकर 33 मिनट पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र छह किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप के बाद अधिकारियों ने बताया कि डोडा, भद्रवाह और गंडोह में भूकंप के झटके के कारण सैकड़ों इमारतों में दरारें आ गईं. एक अधिकारी ने बताया कि भद्रवाह के एक अनुमंडल अस्पताल के एक वार्ड की ‘फॉल्स सीलिंग’ गिर गई, जिससे एक मरीज और एक महिला कर्मचारी घायल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि कुछ मलबा अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों पर गिर गया. जिसके बाद मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और उनका अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज जारी है. डोडा के उपायुक्त विशेष पॉल महाजन ने बताया कि एक स्कूल में दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं.  घबराए स्कूली छात्र भद्रवाह घाटी के खेतों में इकट्ठा हो गए और शिक्षकों को रो रहे छात्रों को तसल्ली देते और समझाते देखा गया. हालांकि इस दौरान जान-माल का नुकसान होने की फिलहाल कोई खबर सामने नहीं आई है.