Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुर125 छात्रों को वितरित किया गया स्मार्ट फोन

125 छात्रों को वितरित किया गया स्मार्ट फोन

  • बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

जौनपुर धारा, जौनपुर। बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय सिद्धीकपुर में  छात्रों को स्मार्टफोन वितरण किया गया। स्मार्ट फोन से छात्रों को अपनी पढ़ाई लिखाई ऑनलाइन करने पर जागरूक किया गया। बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय सिद्धीकपुर में स्नातक परास्नातक छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण के लिए प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के प्रतिनिधि भाजपा नेता अजय सिंह खर्चू मुख्य अतिथि के रूप में 125 छात्र और छात्रों को स्मार्टफोन का वितरण किया। उन्होंने कहा कि छात्र स्मार्ट फोन के तकनीकी दुनिया में अपने को निखार सकते हैं। स्मार्टफोन से ऑनलाइन पढ़ाई कर  व्ाह जीके व पठन-पाठन की पढ़ाई कर सकते हैं। जिससे वह अपने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर सकें। मौके पर सवा सौ छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। स्मार्टफोन वितरण के दौरान डॉ.राकेश कुमार सरोज, उमेश कुमार सरोज, संरक्षक मोखनराम, प्रबंधक डॉ.स्वतंत्र कुमार स्मार्टफोन के सदुपयोग के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इस अवसर पर वंदना सिंह, आरती, ममता, नंदिनी, श्रवण कुमार, आनंद गुप्ता, इंद्रलाल, रविकुमार, लालचंद मौजूद रहे।