Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरहोली मिलन समारोह को लेकर बैठक संपन्न

होली मिलन समारोह को लेकर बैठक संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुक्षेत्र फाउण्डेशन कार्यालय में गुरूवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी होली मिलन समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ, जिससे संस्था की गतिविधियों को और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों, समाज सेवा के कार्यों और जनसंपर्क को मजबूत करने के विषय में अपने विचार साझा किए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह को एक सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बनाया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। गुरुक्षेत्र फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारे और संस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। होली मिलन समारोह इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जिसमें सामाजिक सौहार्द और प्रेम का संदेश दिया जाएगा। इस मौके पर विमलेश उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, शुभम चतुर्वेदी, अतुल मिश्रा, आलोक उपाध्याय, महंत अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, सुजीत यादव, संध्या चौबे आदि लोग उपस्थित रहें।