Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहुंकार रैली को सफल बनाने के लिए शिक्षक संघ ने कसी कमर

हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए शिक्षक संघ ने कसी कमर

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई जौनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक डायट परिसर/बीएसए कार्यालय  में जिलाध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने समस्त तहसील प्रभारी ब्लाक अध्यक्ष एवं मंत्री को अवगत कराया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नेशनल ज्वाइंट कमेटी ऑफ एक्शन पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय संयुक्त मंच के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली के लिए विभिन्न आंदोलन किए गए है। इसी क्रम में ‘पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय संयुक्त मंच’ के तत्वाधान में 27 जून को लखनऊ में शिक्षकों/कर्मचारियों की संयुक्त रैली आयोजित किया गया है  जिसमें प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठन एवं शिक्षक संगठन सम्मिलित हो रहे है। उक्त आंदोलन में शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह के मार्गदर्शन व निर्देशन में उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय के कुशल नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली के उक्त आंदोलन में पूरी तकत व तन्मयता से सम्मिलित है। श्री सिंह ने कहा कि जिले स्तर पर हम सभी को कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रदीप सिंह व अन्य 40 से अधिक संगठनों के साथ समन्वय बनाते हुए पूरे तन मन से लगकर भारी से भारी संख्या में शिक्षकों/कर्मचारियों से सम्पर्क करके उनको लखनऊ चलने के लिए तैयार करना है।  इस अवसर पर रोहित यादव, शैलेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, राजेश सिंह टोनी, अतुल सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, संतोष बघेल, डॉ. साकेत सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।