Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलापरवाही के चलते सीएचसी का हाल बेहाल

लापरवाही के चलते सीएचसी का हाल बेहाल

  • प्रभारी चिकित्सक पत्रकारों को देते है टालने वाला जवाब

जौनपुर धारा, जफरबाद। सिरकोनी विकास खण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर का हाल चिकित्सकों तथा अन्य स्टॉफ की लापरवाही से बेहाल है। सुबह शाम प्रांगण के अंदर भैस बकरियां चरती नजर आती हैं। क्षेत्र के तमाम लोगों का आरोप है कि उक्त स्वास्थ्य केंद्र आठ बजे के बजाय साढ़े आठ बजे खुला है और चिकित्सक नौ बजे आते हैं। इस बात पर जब वहां आठ बजे जाकर देखने पर कोई नहीं मिला। लगभग साढ़े आठ बजे चपरासी पहुंचा। उसके बाद स्टॉफ के अन्य लोग भी धीरे धीरे केंद्र पर आये। चपरासी ने थोड़ी देर हो जाने की बात मान भी लिया। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह को भी जानकारी दी गयी। स्वास्थ्य केंद्र के देर से खुलने के कारण प्रचंड धूप में सुबह-सुबह दवा लेने आने वाले मरीज लौट जाते है। वे निजी चिकित्सक के यहां दवा लेने को मजबूर हो जाते हैं। उधर प्रभारी चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने पूछने पर कहा कि केंद्र समय से खुला था। उनके तेवर काफी तल्ख रहे।