Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहिन्दू-मुस्लिम संवाद केन्द्र के जरिये हल होंगी समस्याएं

हिन्दू-मुस्लिम संवाद केन्द्र के जरिये हल होंगी समस्याएं

  • अपने पुरखों की संस्कृति को न भूलें, जड़ों से जुड़े

जौनपुर धारा, केराकत। जहाँ समाज में नफरत का बीज बोकर लोगों को लड़ाने और इंसानियत को खत्म करने की साजिश चल रही है। वहीं दिलों को जोड़कर रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए बीएचयू के एक प्रोफेसर ने अपना पूरा जीवन लगा दिया। विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बीएचयू के इतिहास के प्रोफेसर डॉ.राजीव श्रीगुरुजी ने हिन्दू-मुसलमानों के बीच नफरत की खाई को भरने और मोहब्बत का पैगाम देने के लिए देशभर में लगातार दौरा कर रहे हैं। उनको सुनने के लिए भारी संख्या में लोग जुट रहे हैं, खासकर मुस्लिम समाज के लोग। विशाल भारत संस्थान द्वारा संचालित हिन्दू-मुस्लिम संवाद केन्द्र के जरिये पुरखों के इतिहास की खोज, हिन्दू मुसलमानों के बीच पुराने संघर्षों के कारणों का पता करना एवं हल निकालना, आपसी संवाद को कायम रखने एवं एक दूसरे की मदद कर सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना, जड़ों की तलाश करना और भारतीय संस्कृति से जोड़ने एवं शांति स्थापना पर शोध किया जाएगा। इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राजीव श्रीगुरुजी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर नेताओं के पास धर्म जाति के नाम पर नफरत फैलाने का बहाना है तो हमारे पास भी पुरखों, विरासत, संस्कृति और खून के नाम पर एक होने का मजबूत पक्ष है। लड़ाने और बांटने वाले जितनी भी मेहनत कर लें हमारी एकता, प्यार और रिश्तों को नहीं तोड़ सकते। पुरखों के इतिहास की तलाश से हमारी जड़े एक ही मिलेंगी। कोई भी मुसलमान अरब से नहीं आया है। विशिष्ट अतिथि भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.नजमा परवीन ने कहा कि धर्म के नाम पर एक दूसरे को बांटने और आपसी मतभेद एवं लड़ाई को बढ़ाने वाले नेताओं और कट्टरपंथियों का बहिष्कार करें। देश को तोड़ने वालों के लिये हर समाज को बहिष्कार आन्दोलन चलाना पड़ेगा। अध्यक्षता करते हुए अनाज बैंक के डिप्टी चेयरमैन ज्ञान प्रकाश ने कहा कि अब समाज जाति और पंथ से ऊपर उठने लगा है। नफरत फैलाने वालों के दिन लद गए। समाज को एक करने वाले सामाजिक नेताओं की जरूरत है। विशाल भारत संस्थान के जिला चेयरमैन नौशाद शेख ने कहा कि हम अपने पूर्वजों के रास्ते पर ही चलेंगे। संगोष्ठी का संचालन विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ.अर्चना भारतवंशी ने किया एवं धन्यवाद अलाउद्दीन भुल्लन ने दिया। इस कार्यक्रम में खलिकुज्ज्मा, मोहम्मद आदिल शेख, सादिक शेख, सपन शुक्ला, संतोष प्रधान, मोहम्मद आजम, फरहान अहमद, हिमांशु राय, महेन्द्र सिंह, अक्सम आदि लोगों ने भाग लिया।