Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरहाथों में मिट्टी लेकर देश की एकता की शपथ

हाथों में मिट्टी लेकर देश की एकता की शपथ

  • विद्यालय में सम्पन्न हुआ अमृत महोत्सव का कार्यक्रम

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय विकास क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गरियांव में आजादी के अमृत महोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। जिसके तहत हर घर तिरंगा और मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलश में स्कूल के सभी छात्रों ने अपने खेत, बगीचे की मिट्टी स्कूल में लाकर हाथों में लेकर देश की एकता अखंडता हेतु पंच प्रण लिए।

इस अवसर पर मौजूद अभिभावकों ने भी स्कूल के पैरेंट्स मीटिंग में शामिल होने के साथ ही मिट्टी लाकर प्रतिज्ञा की। इस दौरान छात्रों द्वारा माटी गीत और एकल अभिनय भी प्रस्तुत किया गया। मीटिंग में आए अभिभावकों के मोबाइल में रीड एलोंग ऐप्स और दीक्षा ऐप्स भी डाउनलोड करवाया गया। जिससे छात्र जल्द ही निपुण बन सकें। इस अवसर पर सभी शिक्षकों और अभिभावकों ने निपुण विद्यालय बनाने का संकल्प लेने के साथ ही देश की मिट्टी को नमन किया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों के साथ प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार गिरी, पंचायत सचिव प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नरसिंह प्रजापति, विजय कुमार मिश्र, उदयभान मौर्य, राकेश गुप्त, संतोष मिश्र, पिंटू विश्वकर्मा, नूर मुहम्मद, नीलम, फूल कुमारी, नीतू मौर्य, संतोष मौर्य, नीरा भारतीया, वर्षा, फातिमा बेगम, रेशमा बानो सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।